ईरान ने होर्मुज में जहाज पर की अंधाधुंध फायरिंग, ट्रंप ने आज ही किया था सीजफायर का एलान

 

video thumbnail

video thumbnail

HighLights



ईरान ने होर्मुज में जहाज पर गोलीबारी की


ट्रंप के युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद हुआ हमला


ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बिना चेतावनी हमला किया


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही खींचतान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ईरान ने आज सुबह 7:55 पर होर्मुज में एक जहाज पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब ट्रंप ने आज ही युद्धविराम की घोषणा की है। ब्रिटिश सेना के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद होर्मुज में एक जहाज पर गोलीबारी कर दी।

UKMTO ने कहा-हमले के पहले नहीं दी कोई चेतावनी

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) केंद्र के अनुसार, ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक कंटेनर जहाज पर हमला किया। गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई चेतावनी भी नहीं दी गई। हालांकि, इस हमले में किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है।

Post a Comment

أحدث أقدم
PUBLIC Eye NEWS
PUBLIC Eye NEWS

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume