अवागढ़ (एटा)। क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरीतरह प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ने से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।
दोपहर 11 बजे के बाद तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। जरूरी काम भी लोग सुबह या शाम के समय ही निपटा रहे हैं। बाजारों में भी पहले जैसी चहल-पहल देखने को नहीं मिल रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और सिर को ढककर ही बाहर जाएं।
👉 प्रशासन द्वारा भी लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
रिपोर्टर : उज्ज्वल पाठक, पब्लिक आई न्यूज़,अवागढ़

إرسال تعليق