जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने दुनियाभर में 20 हजार फ्लाइट की रद, फ्यूल बचाने के लिए बड़ा फैसला

यूरोप की प्रमुख एयरलाइन लुफ्थांसा ने जेट ईंधन की बढ़ी कीमतों के कारण अपनी 20,000 छोटी दूरी की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस कदम से कंपनी को 40,000 टन जेट ईंधन बचाने में मदद मिलेगी और कुल सीट क्षमता में 1% की कमी आएगी।

video thumbnail



लुफ्थांसा ने 20,000 छोटी दूरी की उड़ानें रद्द कीं।


जेट ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का मुख्य कारण।


इससे 40,000 टन ईंधन की बचत होगी।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप की बड़ी एयरलाइन कंपनी लुफ्थांसा एजी ने अपने समर शेड्यूल से 20000 छोटी दूरी की उड़ानें रद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह कदम जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण उठाया है, जो ईरान युद्ध शुरू होने के बाद दोगुनी हो गई हैं।


कंपनी के अनुसार, इन उड़ानों में कटौती से कुल उपलब्ध सीट क्षमता का करीब 1 प्रतिशत कम होगा और लगभग 40000 टन जेट ईंधन की बचत होगी। इससे पहले लुफ्थांसा ने अपनी रीजनल यूनिट 'सिटीलाइन' को बंद करने और 27 पुराने, ज्यादा ईंधन खर्च करने वाले विमानों को ग्राउंड करने की घोषणा की थी।

Post a Comment

أحدث أقدم
PUBLIC Eye NEWS
PUBLIC Eye NEWS

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume