'नर्व एजेंट से लेकर किल प्लान तक'... US न्यूक्लियर साइंटिस्ट का अंडरकवर वीडियो, सीक्रेट बातें कर दी लीक

अमेरिकी सेना ने परमाणु और रासायनिक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू हग को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया है। उन पर एक अंडरकवर वीडियो में संवेदनशील सैन्य और परमाणु जानकारी साझा करने का आरोप है, जिसकी सेना जांच कर रही है।

News Article Hero Image



अंडरकवर वीडियो के बाद US परमाणु वैज्ञानिक पर कार्रवाई (फाइल फोटो)


  • अमेरिकी परमाणु अधिकारी एंड्रयू हग प्रशासनिक अवकाश पर भेजे गए।
  • अंडरकवर वीडियो में संवेदनशील सैन्य और परमाणु जानकारी लीक की।
  • सेना ने मामले की गहन जांच शुरू की है।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने अपने परमाणु और रासायनिक सुरक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू हग को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक अजनबी से संवेदनशील जानकारी साझा की। यह कार्रवाई एक अंडरकवर वीडियो सामने आने के बाद की गई है।


यह वीडियो एक सार्वजनिक रेस्टोरेंट में रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है, जिसमें हग कथित तौर पर अमेरिकी सैन्य अभियान और परमाणु नीति से जुड़ी अहम बातें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिविस्ट जेम्स ओ’कीफ ने साझा किया। उन्होंने दावा किया कि हग ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां उजागर की हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
PUBLIC Eye NEWS
PUBLIC Eye NEWS

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume