कर्नाटक के कोडागु जिले में एक अमेरिकी महिला ने होमस्टे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद होमस्टे मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।कर्नाटक के कोडागु जिले में एक अमेरिकी महिला ने होमस्टे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद होमस्टे मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
कर्नाटक के होमस्टे में अमेरिकी महिला से दुष्कर्म (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)
अमेरिकी महिला ने कर्नाटक होमस्टे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।
नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, घटना दबाने को वाई-फाई बंद किया।
होमस्टे मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के एक होमस्टे में अमेरिका की एक महिला ने अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे मीठे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर होमस्टे मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी की पहचान वृजेश कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला है और होमस्टे में काम करता था। आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ देने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना कर्नाटक के कोडागु जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में हुई बताई जा रही है।
إرسال تعليق